Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जपानी इंसेफ्लाइटिस जन जागरूकता अभियान रैली का हुआ आयोजन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । मंगरौरा ब्लॉक में जपानी इंसेफ्लाइटिस प्रतिरक्षण अभियान और स्कूल चलो अभियान हेतु संयुंक्त रैली का आयोजन किया गया सीएचसी अधीक्षक डा. भरत पाठक के नेतृत्व में आरबीएसके एवं यूनिसेफ के नरेन्द्र कुमार मिश्र बीपीएम मंजू सरोज सहित अन्य लोगों केे साथ रैली सीएचसी कोहन्डौर से निकल कर ब्लॉक परिसर में पहुंची जहाँ से स्कूल चलो अभियान एवं जपानी इंसेफ्लाइटिस प्रतिरक्षण अभियान की सयुंक्त रैली कोहन्डौर बाजार से होते हुए थाने पहुंची और वहाँ से इलाहाबाद फैजाबाद राजमार्ग से होते हुए पुन: ब्लॉक परिसर में पहुंची रैली में भारी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं,अध्यापक-अध्यापिकाएं, और अन्य समाज सेवी संगठनों ने हिस्सा लिया।ब्लॉक परिसर में संपन्न हुआ रैली के माध्यम से छात्रों के हाथों में लिए स्लोगन लोगों को इंसेफेलाइटिस के बचाव एवं लक्षण के बारे में जागरूक कर रहे थे।और  मच्छर भगाना है, इंसेफलाइटिस से मासूमों को बचाना है, जलजमाव को दूर करें और बीमारी से बचे। जैसे तमाम नारों के साथ स्कूली बच्चे, इस रैली में शामिल रहे रैली में डा.पाठक ने बताया अगर आपके बच्चों को तेज बुखार आ रहा है और शरीर में अकड़न महसूस हो रही है तो लापरवाही ना करें तत्काल अपने नौनिहाल को लेकर सरकारी अस्पताल में पहुंच जाएं जिससे सही समय पर उसका इलाज हो सके। रैली में डा अरुण गुप्ता डा. सतीश कनौजिया डा चेतना सिंह डा मोनाली मिश्रा बीपीएम मंजू सरोज संध्या मिश्रा संतोष त्रिपाठी बीसीपीएम अमित सिंह जी.आर बर्मा समेत ब्लॉक के समस्त विद्यालय के अध्यापक एवं बच्चों नें प्रतिभाग किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे