Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कांग्रेस सपा बसपा लोकतंत्र विरोधी : दद्दन मिश्र


अखिलेश्वर तिवारी
तीनों पार्टियां हैं भ्रष्टाचार के समर्थक
बलरामपुर ।। देश की सर्वोच्च सदन लोकसभा तथा राज्यसभा को न चलने देने कि दोषी संपूर्ण विपक्षी पार्टियां हैं । देश पर 70 सालों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी सहित समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी लोकतंत्र व देश विरोधी हैं । यह सभी पार्टियां भ्रष्टाचार की समर्थक हैं । यह बातें सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहीं । सांसद श्री मिश्र ने कहा कि देश के सर्वोच्च सदन में जनता के हितों की रक्षा के लिए, देश को आगे बढ़ाने के लिए, देश के विकास के लिए मसौदा तैयार किए जाते हैं । अभी तक सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा है । जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तभी से भ्रष्टाचार पर लगाम लग चुका है और इसीलिए यह सभी पार्टियां भाजपा की लोकप्रियता से घबराने लगी हैं तथा उलूल जुलूल बेतुका आधार बनाकर विरोध करते हुए सदन को न चलने देने का षड्यंत्र रच रही हैं जिसका साफ उदाहरण बजट सत्र में देखने को मिला । बगैर किसी कारण सदन को ना चलने देना देश की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा है जो यह सारी पार्टियां लगातार कर रही हैं । इसी के विरोध में भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि प्रधानमंत्री, मंत्री, सांसद व विधायक अपने-अपने जनपदों में 12 अप्रैल को उपवास रखेंगे । जनपद बलरामपुर के अंबेडकर तिराहे पर उपवास कार्यक्रम रखा जाएगा जहां पर सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे । सांसद श्री मिश्र ने कांग्रेस सपा बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह तीनों पार्टियां दिखावा के लिए विरोधी थी परंतु वास्तव में सभी एक ही हैं  । यह पार्टियां देश का विकास चाहती ही नहीं । प्रेसवार्ता शुरू होने से पहले सांसद ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता विनय तिवारी छोटू शुक्ला आकाश पांडे पंकज मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे । सांसद श्री मिश्र ने यह भी जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाएगी जिसके अंतर्गत 14 अप्रैल को सबका साथ सबका विकास जागरूकता यात्रा निकाला जाएगा ,18 अप्रैल को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, 20 अप्रैल को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी पंचायत आयोजित होगी, 24 अप्रैल को पंचायत दिवस मनाया जाएगा, 28 अप्रैल को सौभाग्य योजना कार्यक्रम पर चर्चा आयोजित होगी साथ ही नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान पर कार्यक्रम होगा, 2 मई को किसान कल्याण दिवस के रुप में मनाया जाएगा तथा 5 मई को कौशल विकास आजीविका मिशन योजना पर चर्चा आयोजित होगी । इसके अलावा समय-समय पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जिसमें जनप्रतिनिधि सांसद विधायक तथा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे