Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तूल पकड़ता जा रहा है भूमि अधिग्रहण का मामला


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-राष्ट्रीय राजमार्ग 56 को फोरलेन में बदलने की प्रक्रिया में वर्ष 2012 से किसानों की भूमि अधिग्रहित कर नोटिस थमा दी गई लेकिन सर्किल रेट से मुआवजे के नाम पर राजमार्ग प्राधिकरण मनमाना रवैया अपना रहा है | कार्य युद्धस्तर पर जारी है लखनऊ सुल्तानपुर तक कार्यदाई संस्था के निर्माण कार्य में लगी हुई है सबसे अधिक जन समस्या इन्हौना कस्बे तथा चौराहे के मकान दुकान मालिकों के लिए ही है यहां उत्तर दिशा में चौड़ाई कम तथा दक्षिण में चौड़ाई ज्यादा ली गई है यहां के दुकानदारों की रोजी रोटी का सवाल खड़ा है इसके अतिरिक्त परिसंपत्तियों का मूल्यांकन भी लोगों के जी का जंजाल बन भी बना है यहां 70% दुकानदारों को मूल्यांकन की नोटिस तो दे दी गई लेकिन सर्किल रेट से कम ही मुआवजा रखा गया है जिसको लेकर भूमि अधिग्रहण का मामला तूल पकड़ रहा है | इन्हौना के दुकानदारों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में लगभग 50 लोगों के हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी अमेठी को भेजा है सर्किल रेट से 4 गुना दर के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की गई है इसके अतिरिक्त केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी भूमि अधिग्रहण के मुआवजे प्रकरण में इन्हौना वासियों ने शिकायती प्रार्थना पत्र भेजे हैं लेकिन अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के इस प्रकरण में कोई भी सर्वमान्य हल नहीं हो सका है जिसको लेकर इन्हौना चौराहा निवासी शिवकुमार यज्ञ सैनी को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा तथा कस्बे की पुरानी बाजार निवासी अमरीश गुप्ता जो कि हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक इकाई के महामंत्री की दुकान का मूल्यांकन सर्किल रेट से कम बना दिया गया जिसमें भूमि गाटा संख्या 2525 पर 30 फीट लंबाई 10 फीट चौड़ाई की दुकान की परिसंपत्ति का मुआवजा कम बना दिया तो हिंदू युवा महामंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी के आवास पर आत्मदाह करने का मन बना लिया है | शिकायती पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने राजमार्ग प्राधिकरण को परिसंपत्ति के पुनः मूल्यांकन के लिए सर्वे रिपोर्ट भेजी लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री के संगठन के एक पदाधिकारी द्वारा आत्मदाह किए जाने की खबर सियासी गलियों में चर्चा का विषय बनी है तथा विपक्षी राजनीतिक पार्टियों के लोग सत्तानसी यूपी सरकार पर तंज कसते देखे जा रहे हैं | 




अगर नहीं मिला न्याय तो सीएम आवास पर कर लूंगा आत्मदाह ~राष्ट्रीय राजमार्ग 56 में अधिग्रहित हुई भूमि तथा परिसंपत्ति के मुआवजे में हो रही धांधली के विरोध में अमरीश गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पत्रकारों को बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी अमेठी प्रदेश के मुख्यमंत्री को परिसंपत्ति में धांधली से संबंधित पत्र भेजा था जिसमें उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह 30 मई को मुख्यमंत्री आवास जाकर आत्मदाह करने के लिए विवश हो जाएंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन एवं राजमार्ग प्राधिकरण की होगी |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे