Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानपति की दंबगई से परेशान युवक ने एसडीएम को शिकायती पत्र


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गॉव में ग्राम प्रधानपति की दंबगई से परेशान युवक ने एसडीएम को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है 
        मामला फिरोजपुर मकदूमी गॉव का है जहा पर बुधवार को गॉव निवासी सुनील कुमार पुत्र सतीश चन्द ने एसडीएम पंकज सिंह को लिखित शिकायती पत्र दिया है आरोप है कि ग्राम प्रधानपति हसीब खॉ ऊर्फ चुन्ने के द्वारा बिधानसभा चुनाव के दौरान वर्षो पुरानी बनी सरकारी नाली तोड़वा दिया जबकि इसी नाली से मेरे घर का पानी तालाब को जाता था जिसे अपनी दंबगई के बल पर खण्ड़जा भी रोकवा दिए जिससे मेरे घर के पानी का निकास पूर्ण रुप से बंद है साथ ही बताया कि जब भी मैं बनवाने की बात करते है तब आमदा फौजदारी पर उतर आते है इस बाबत मे एसड़ीएम पंकज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जॉच करायी जा रही दोष सिद्ध होने पर कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे