Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नेशनल आईसीटी अवार्ड की स्क्रीनिंग हेतु डॉ सर्वेष्ट मिश्र का चयन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। भारत सरकार के केन्द्रीय शैक्षिक प्राद्योगिकी संस्थान व एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा शिक्षा में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) के बेहतर प्रयोग के लिए नेशनल आईसीटी अवार्ड 2017 की फाइनल स्क्रीनिंग हेतु जिले के नवाचारी शिक्षक डॉ सर्वेष्ट मिश्र का चयन किया गया है। इस अवार्ड हेतु पूरे प्रदेश से मात्र 7 शिक्षको का चयन किया गया है। यह अवार्ड प्रतिवर्ष 5 सितम्बर को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।
डायट प्राचार्य आरबीएस चौहान ने बताया कि देश के राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी राज्यो से चुनिंदा शिक्षको को यह अवार्ड राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। यह अवार्ड स्कूलो में कंप्यूटर, प्रोजेक्टर व दूसरे अन्य सूचना संचार माध्यमों के प्रयोग से बेहतर शिक्षा देने वाले शिक्षको को दिया जाता है। पिछले वर्षों में अभी तक यह अवार्ड उत्तर प्रदेश से मात्र 4 शिक्षको को ही मिल सका है। इस बार बस्ती जिले के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के प्रधानाध्यापक डॉ सर्वेष्ट मिश्र का चयन देश की राष्ट्रीय स्तर की चयन समिति द्वारा किया गया है। सर्वेष्ट मिश्र के चयन से जिले का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस फाइनल राउंड तक पहुचने के लिए चयनित शिक्षको को पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर पर विशेषज्ञो की कड़ी स्क्रीनिंग से गुजरना पड़ता है। उन्होंने डॉ सर्वेष्ट मिश्र को राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुँचने की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह  दिल्ली में आयोजित  कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से इस साल का यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में चयन होने के संबंध में डायट और बीएसए कार्यालय को पत्र प्राप्त हो गया है। डॉ सर्वेष्ट मिश्र को दिल्ली में आयोजित प्रस्तुतिकरण हेतु 21 अप्रैल को दिल्ली जाने हेतु स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। प्रस्तुतिकरण एनसीईआरटी नई दिल्ली में दिनाँक 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। 
जिले के डायट प्राचार्य आरबीएस चौहान प्रवक्ता प्रत्युष श्रीवास्तव, सुमनरानी मिश्रा सहित डायट सदस्यों ने डॉ सर्वेष्ट मिश्र चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे