Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चाकुओं से गोदकर दलित छात्रा की कर दी हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन


अमेठी (यूपी). दलित के नाम पर पूरे देश में सियासत गरमाई है, तो यहां कांग्रेस अध्यक्ष के संसदीय क्षेत्र में बेख़ौफ बदमाशो ने घर से चंद कदमो की दूरी पर एक दलित छात्रा की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। छात्रा की हत्या से नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुँचे एसपी और एएसपी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। गांव में कई थानों की फोर्स के अलावा पीएसी बल तैनात कर दिया गया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा बर्तली गांव का मामला
जानकारी के अनुसार संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नैनहा बर्तली गांव में बीती रात नौटंकी का आयोजन किया गया था। नौटंकी देखने के लिए गांव के ही सफाई कर्मी सीताराम की बेटी नीतू (BA 2nd year) अपने सहेलियों के साथ गई थी। देर रात करीब दो बजे नीतू अपने सहेलियों के साथ अपने घर के लिए निकली, नीतू को छोड़कर सभी अपने अपने घरों को चली गई। आज सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए खेतो की तरफ गए तो घर के पीछे गेहू के खेत मे खून से लतपथ नीतू की लाश पड़ी थी। हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। हत्या की सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया और हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक तीन थानों की फोर्स और पीएसी सहित फोरेंसिक टीम को लेकर मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर पुलिस की गाड़ी से शव को पीएम के लिए भेजा।
एसपी बोले पुलिस गहनता से कर रही जांच
दलित छात्रा की हत्या को लेकर एसपी कुंतल किशोर ने कहा की छात्रा की हत्या की गई है।शव की शिनाख्त हो गई है।शव को पीएम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम के बाद चोट के निशान के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
भाई गया था बुलाने
वही मृतका के भाई अभय सरोज की माने तो उसकी बहन अपने सहेलियों के साथ नौटंकी देखने गए थी। देर रात जब वो उसे बुलाने पहुचा तो बहन ने कहा कि तुम घर जाओ मैं आ रही हूं जिसके बाद वो वापस गया। सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो गेहू के खेत मे लाश पड़ी थी। उनके परिवार के साथ किसी की कोई दुश्मनी नही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे