अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भदरसा मोड़ पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार मासूम समेत सभी तीन घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने स्थानीय पुलिस की मदद से उपचार के लिए उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।दुर्घटना क्षेत्र अंतर्गत भरतकुंड-भदरसा मोड़ पर आज शाम लगभग चार बजे हुई। क्षेत्र के महेशपुर से बाइक एमएच फार के 1861 से भदरसा खरीददारी करने जा रहे थे।इस दौरान बाइक चला रहे युसूफ (28) पुत्र मो. अकरम, उनकी चाची सूफिया बानो (40) पत्नी सरवर हुसैन और उनका बेटा मो.सूफियान को सामने सुल्तानपुर से फैजाबाद की ओर जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।मौके पर पहुंचे भदरसा चौकी प्रभारी दिनेश कुमार पांडे ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ