Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने लगाये पाक जिंदाबाद के नारे , मनकापुर के अधिवाक्ताओ ने धुना


गोण्डा।गुरूवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले मोटर साईकिल रैली निकाली गयी। रैली तहसील परिरसर में पहुंची जहाँ अमार्यादित भाषा का प्रयोग कर मुर्दाबाद के नारे लगाये। जिस पर अधिवक्ता लामबंद हो गये और नोकझोक होने लगी जो देखते ही देखते मार-पीट में तब्दील हो गयी। पुलिस के पहुंचने पूर्व कार्यकर्ता भाग गये।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर स्लोगन 

क्या है मामला 
गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर तले मनकापुर स्टेशन चौराहे से मुख्य मार्ग से मोटर साईकिल रैली मनकापुर तहसील परिसर पहुंची जहां माइक के जरिये संविधान मुर्दाबाद, पाक जिंदाबाद, ब्रह्मण मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे जिसपर अधिक्ताओ ने रोष जताया जिस को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ से कहासुनी के उपरांत हाथापाई शुरु हो गयी। जिससे रैली में आये कार्यकर्ताओ में भगदड मच गयी। इस दौरान एक पिकअप पर लगे साऊड बाक्स को में तोड-फोड भी हुई। जिसे पुलिस थाने ले आयी है ।
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर स्लोगन 

मामला तब हुवा जब एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट व नयाबतहसील कोर्ट चल रही थी। शोर शराबा सुनकर एसडीएम वीके प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। जब-तक पुलिस पहुंचती तब-तक प्रदर्शनकारी भाग गये। 
अधिवक्ताओ ने की मांग 
अधिवक्ता संघ के महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव के अगुवाई में सीके पाठक, अमित शुक्ला, पंकज पाठक, जेपी तिवारी, अजय शुक्ला, विजय मिश्रा आदि अधिवक्ताओ ने एसडीएम कार्यालय के बाहर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए एसडीएम से मांग किया उक्त पाट्री के विरूद राष्ट्रीय द्रोह का मामला दर्ज किया जाये एवं तहसील परिसर में कोई भी पाट्री या संगठन को पंडाल लगाने की अनुमति न प्रदान किया जाये। मांगे न माने जाने पर संघ धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगा। 
अनुमति के दौरान अँधेरे में रखा : एसडीएम
एसडीएम वीके प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने धरना-प्रदर्शन की अनुमति ली थी। लेकिन कार्यक्रम में बहुजन किसान मोर्चा भी शमिल हो गया था। जबकि अंधेरा में रख कर अनुमति ली गयी थी अब किसी को भी तहसील परिसर में कोई अनुमति प्रदान की जायेगी।

खबर वायरल होने पर बोले रामतीरथ यादव

बोले मुख्य अतिथि 
  धरना प्रदर्शन के मुख्य अतिथि रामतीरथ यादव को बनाया गया था।रामतीरथ यादव ने बताया कि इस संग़ठन से मेरा कोई लेना देना नहीं है। और न ही इस संग़ठन के धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ हूँ।न ही इस संगठन को जानता हूँ।मेरा नाम मुख्य अतिथि में कैसे लिख दिये मुझें नहीं पता है।उन्होंने बताया कि शाम को जब मेरा नाम सोसल मिडिया पर आने लगा तब मुझे पता चला है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार एस डी एम मनकापुर व मनकापुर कोतवाल से को तहरीर देकर जो लोग मेरे नाम का दुरूपयोग किये हैं।एवं संगठन के खिलाप मुकदमा दर्ज कराएंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे