Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध टैक्सी स्टैन्ड पर एआरटीओ ने मारा छापा , हड़कंप


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :पुलिस के सह पर चल रही अबैध टैक्सी स्टैन्ड पर एआरटीओ व एसड़ीएम ने मारा छापा मचा हड़कंप होमगार्ड व पुलिस के जवानो ने दर्जनों वाहन को दौड़ाकर पकड़ा एआरटीओ ने किया सीज वही स्थानीय पुलिस ने कस्टड़ी मे लेने से मना कर दिया है
       बताया जाता है कि भेलसर चौराहे पर गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे एसड़ीएम पंकज सिंह ने एआरटीओ उदित नारायन को बुलाया और पुलिस की मिली भगत से चल रहे अबैध टैक्सी स्टैन्ड़ पर छापा मारी की छापामारी के दौरान टैक्सी चालकों में हड़कंप मच गया और सब इधर उधर भागने लगे एसडीएम के साथ तैनात होमगार्डों ने जौहर दिखलाते हुए कई वाहन को दौड़ा कर पकड़ा जिसके बाद एआरटीओ ने कई वाहन को सीज व कई का चलान किया इस बाबत में एआरटीओ उदित नारायन ने बताया कि 13 वाहन को सीज किया गया व कागज अपूर्ण होने के कारण कई वाहनों का चलान किया गया है वही पुलिस से वाहन कब्जे में लेने की बात पर स्थानीय पुलिस ने अपने हाथ खड़े कर दिए कहे हमें कुछ नही मालूम है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे