Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसौधा में शारदा सहायक नहर कटने से कई बीघे फसल हुई नष्ट,घर में घुसा पानी


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:बीकापुर विधानसभा अन्तर्गत मसौधा विकास खंड के गोपालपुर के पास शारदा सहायक नहर के कटने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक शोभा सिंह चौहान ,विधायक प्रतिनिधि सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव के साथ घटनास्थल पर पहुँची उन्होंने नहर कटने के सात घंटे बाद भी उसको बांधने की व्यवस्था न करने को लेकर वहाँ उपस्थित सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को जमकर फटकार लगाई तथा निर्देश दिया जल्द से जल्द कटान को रोकने की व्यवस्था करें नहर कटने से सैकड़ों हेक्टेयर किसानों की फसल जिसमे गेहूं सरसों सब्जियों का भारी नुकसान हुआ है विधायक ने मौके पर मौजूद तहसील कर्मियों को भी निर्देशित किया कि तत्काल कटान से हुए नुकसान का आकलन करके प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआबजा दिलाने की व्यवस्था करें उन्होंने वहां उपस्थित जनता को विस्वास दिलाया कि जनता के दुख सुख में मैं सदैव हाजिर रहूंगी नहर कटने के 7 घंटे बाद भी नहर को बांधने की कोई व्यवस्था न करना घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है जिससे लोगो के घरों में भी पानी भर गया था इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे