Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जूबाए का शुरू हुआ नामॉकन


मनीष ओझा  
प्रतापगढ़ । जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अधिवक्ता सभागार में एल्डर कमेटी व जूनियर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों एवं न्यासी मंडल की देखरेख में गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से शुरू हुई ।  नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर दो व महामंत्री पद पर छः लोगो समेत कुल  27 लोगो ने नामांकन दाखिल किए गए ।
जिसमें अध्यक्ष पद  मानसिंह व लीलाधर दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष सामान्य पर दो विद्यासागर शुक्ला, वृजेन्द्र कुमार उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन अवनीश कुमार पांडे, रंजना मिश्रा, विभा पांडे, प्रकाशन मंत्री पर शिव प्रकाश मिश्र, अवि कुमार पांडे, प्रशासन मंत्री पर चंद्रकांत यादव एवं महामंत्री पद पर  विवेक शुक्ला, रवीश कुमार मिश्र, गिरीश मिश्र, द्वारिका मिश्र, शेर बहादुर सिंह, दयाशंकर सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी पर 10 लोगो ने नामांकन किए ।नामांकन के समय एल्डर कमेटी से बृज किशोर त्रिपाठी, जगत बहादुर सिंह, गिरजा शंकर पांडे, मोहम्मद नजीर खा, विपिन चंद्र पांडे, निर्वाचन समिति रोहित शुक्ला, जय प्रकाश मिश्रा, सुशील पांडे, नीरज कुमार राय, दीपेंद्र मिश्र, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार मिश्र, अवनीश शुक्ल, हीरा लाल सरोज, धीरेंद्र कुमार यादव एवं संरक्षक मंडल के अाद्या प्रसाद सिंह, भूपेंद्र शुक्ला, सूर्यकांत निराला, राजेंद्र सिंह, विजय शंकर त्रिपाठी, राधेश्याम मिश्र, हरकेश नारायण तिवारी, सुरेश नारायण तिवारी सहित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे