Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जख्मी किशोर की मौत, हत्या का केस दर्ज


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़। मामूली कहासुनी मे किशोर की पिटाई से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा मधुकरपुर निवासी विन्देश के पुत्र सोनू (12) को बीती बारह मार्च को गांव के शिवपाल व जगेशर ने मामूली विवाद के चलते पिटाई कर दिया था। जख्मी किशोर की गुरूवार की सुबह एक निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते किशोर का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर का शव पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर घटना को लेकर मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराये गये एनसीआर के मुकदमें मे पुलिस ने हत्या की धारा की बढ़ोत्तरी की है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे