मनीष ओझा
प्रतापगढ़। अज्ञात बोलेरो की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत को लेकर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नया का पुरवा निवासी रामलखन यादव सेवानिवृत्त शिक्षक थे। बीती बुधवार को शाम करीब चार बजे घर से अपनी मोपेड द्वारा बाजार को निकले थे कि अचानक हाईवे पर रायबरेली की ओर से आ रही बोलरो ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना मे रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक की पत्नी रामदुलारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ