Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BJP विधायक कुलदीप सेंगर पर योगी के मंत्री का बड़ा बयान ग़लती की तो सज़ा भुगत रहे


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर (यूपी). चन्द्रगुप्त मौर्य जयंती के मौके पर यहां पहुंचे प्रदेश के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 
रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर बड़ा बयान दिया।  मंत्री श्री मौर्य ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश से पहले मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिये थे। उन्होंंने ये भी कहा कि अगर उन्होंंने ग़लती की तो सज़ा भुगत रहे, आज हिरासत में हैं।  

करोड़ो-करोड़ो रुपए में मायावती ने लोकतंत्र को थैलीशाहों के हाथों में रखा गिरवी

पत्रकारों से रुबरु होते हुए मंत्री बसपा प्रमुख मायावती पर हमलावर मुद्रा में दिखे। उन्होंंने कहा आखिर मायावती जी ने ऐसा कौन सा पाप किया के जिससे सारा दलित और पिछड़ों ने उनका साथ छोड़ दिया? 
जब तक दलित और पिछड़े बसपा के साथ थे बसपा की कोई काट नहीं थी। लेकिन जब मायावती जी दलितों-पिछड़ों की दुहाई देकर करोड़ो-करोड़ो रुपए में 
लोकतंत्र को थैलीशाहों के हाथों में गिरवी रखने तो दलित और पिछड़े सम्मान और स्वाभिमान के रास्ते पर चल पड़ा। नतीजा हुआ के आज वो उत्तर प्रदेश की राजानीति से बेदखल हो गई। 


कभी डा. भीम राव अम्बेडकर की परछाई से घृणा करते थे लोग, आज लगा रहे नारा

वहीं मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब पर हो रही राजनीति पर कहा के अगर बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर को आज सभी लोग मान रहे हैं तो अम्बेडकर वादी होने के नाते हमें खुश होना चाहिये। मंत्री ने बसपा समेत समूचे विपक्ष पर कटाक्ष किया, लेकिन उनके कटाक्ष से खुद बीजेपी भी उनके ज़द में आ गई। 
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस डा. भीम राव अम्बेडकर की परछाई से लोग कभी घृणा करते थे, आज उनके अमर रहे का नारा लगा रहे, माला-फूल पहना रहे मायावती को उस पर खुश होना चाहिये। 
अपनी पुरानी पार्टी बहुजन समाज पार्टी के बारे में बताते हुए कहा कि बाबा साहब की गतिविधियों के विपरीत काम को तर्ज दिया जा रहा है जिससे आहत हो कर मैने बसपा को छोड़ दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे