मोजीम खान
(सिंहपुर-अमेठी )तहसील क्षेत्र के पूरे त्रिवेदी मजरे राजा फत्तेपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री मद् भागवत ज्ञान महायज्ञ महोत्सव के पूर्णाहुति के बाद भण्डारे में उमड़ा जन सैलाब।आखरी दिन आचार्य शुक्ल जी ने बताया कि हमे सद्कर्म करने चाहिये और अपने माता पिता की सेवा करने से ही मोक्ष प्राप्त होता है और हमे बुरे कर्मों से दूर रहना चाहिए इसी में हम सब का भला है जो भगवान को मनाने वाला व सत्कर्म करने वाला है वह वृन्दावन वासी भगवान के सानिध्य का लाभ उठाता हैं ।और उन पर भगवान अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाये रखते है ।
इस मौके पर मुरारी लाल दीक्षित, राम कुबेर,विजयानन्द, गणेश प्रसाद, दुर्गेश दीक्षित, अमरीश गुप्ता,पवन कुमार मौर्य सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया.।कथा आयोजक कैलाश नाथ द्विवेदी ने आये हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ