Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राष्ट्र के प्रति अपनेपन की जरूरत: डाॅ जय प्रताप सिंह



सुलतानपुर, 15 अप्रैल। विद्या भारती पूर्वी उत्तर-प्रदेष के मंत्री डाॅ. जय प्रताप सिंह ने आज यहाॅं प्रधानाचार्यों के तीन दिवसीय बैठक के समापन अवसर पर कहा कि भारत के अन्दर आज भी विष्व गुरू बनने के गुण है। यह विदेषों में हमारे भारतवंषियों ने साबित किया है। राष्ट्र के प्रति अपनापन में कमी के कारण यह आज चुनौती बना हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र के सरस्वती विद्या मन्दिर व सरस्वती शिशु मन्दिर के करीब 250 प्रधानाचार्यों की एक तीन दिवसीय कार्य योजना बैठक आयोजित की गयी है जिसका समापन अवसर पर डाॅ. सिंह ने बताया कि दुनिया के विभिन्न देषों में भारतवंषी विज्ञान और तकनीकि के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में शीर्ष पर अपनी पहचान बनाये हुए है। अनेक देषों में कुल 80 भारतवंषी सांसद हैं। हर साल देष से करीब 48 लाख छात्र दूसरे देषांे में उच्च षिक्षा के लिए जाते हैं। इसमें 11 लाख 80 हजार केवल अमेरिका में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि आज विष्व के अनेक देष भारत में आते हैं और हमारी प्रतिभाओं को खोजकर अपने देष ले जाते है, जिसमें बमुष्किल 30 प्रतिषत वापस लौटते है शेष वहाॅं की नागरिकता लेकर रहने लग रहे हैं। डाॅ सिंह ने कहा कि भारत को पुनः विष्व गुरू बनाना है तो तमाम भेदभाव मिटाकर राष्ट्र और राष्ट्रीय सम्पत्ति को अपनापन देकर सहेजना होगा। आज राष्ट्र के प्रति लोगों का अपनापन खत्म सा हो गया है। 

धन्यवाद ज्ञापन में विद्यालय के अध्यक्ष डाॅ. जे.पी.सिंह ने कहा कि हमें भौतिक नहीं वैक्तिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। हम अच्छे होंगे तो हमारा कार्य अपने आप अच्छा होगा। इससे पहले प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया और प्रबन्धक डाॅ. देवीरमण त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अकबाल पाण्डेय, मंत्री इंजीनियर रूपेष सिंह, षिव नारायण तिवारी ने श्रीफल, अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर बांके बिहारी पाण्डेय, कंचन सिंह, विजय उपाध्याय आदि को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेष में परीक्षाफल, खेल, ज्ञान विज्ञान मेला, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा अन्य विधाओं को श्रेष्ठतम स्थान पाने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भारतीय षिक्षा समिति पूर्वी उ0प्र0 के सह मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, राम अकबाल पाण्डेय ,रूपेष सिंह, आलोक आर्य आदि ने सम्मानित किया। संचालन संभाग निरीक्षक गोपाल ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे