Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कृषि क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं




सुनील उपाध्याय 
बस्ती:कृषि क्षेत्र में अन्य क्षेत्रों की तरह भी कैरियर की अपार संभावनाएं मौजूद है। कृषि क्षेत्र की नौकरियों में भारी भरकम सेलरी भी मिलती है। इस क्षेत्र में सम्मान और सुविधाएं अन्य क्षेत्रों से कहीं अधिक है फिर भी छात्र-छात्राओं और अभिवावकों का रुझान कृषि शिक्षा की तरफ नहीं हो पा रहा है। यह बातें नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद से जुड़े कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती के विशेषज्ञ राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने दिल्ली प्रेस पत्र प्रकाशन की किसानों की पत्रिका फार्म एन फूड व जॉन डियर ट्रैक्टर द्वारा युवाओं को कृषि शिक्षा व कृषि क्षेत्र में मार्गदर्शन दिए जाने हेतु आवास विकास कालोनी स्थित डानवास्को स्कूल में कृषि कैरियर विषय पर आयोजित कार्यशाला में कही। उन्होंने कहा की एग्रीकल्चर एक बड़ा और विविधता वाला क्षेत्र है। इसमें और इसके साथ ऐसे कई क्षेत्र जुड़े हैं।, जिनमें काफी बड़ी संख्या में करियर उपलब्ध हैं। स्कूल प्रबंधक राजेश मिश्र ने कहा की एग्रीकल्चर में किसानों या इससे सीधे जुड़े अन्य लोग ही नहीं हैं, बल्कि वे लोग भी इससे जुड़े हुए हैं, जो इसके मैनेजमेंट और फाइनेंशियल पक्षों के विशेषज्ञ हैं। 
कैरियर विशेषज्ञ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा की कृषि क्षेत्र में रोजगार के कई अवसर उपलब्ध हैं। देश में 300 से अधिक निजी कंपनियां कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। कृषि संबंधित विभागों में हर साल लगभग 15000 पद भरे जाते हैं। ऐसे में छात्रों के लिए कृषि क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाए मौजूद है। प्रधानाचार्य जेडी यादव ने कहा की आज भी भारत की करीब 70 फीसदी जनसंख्या जीविका के लिए पूरी तरह से कृषि पर निर्भर है। ऐसे में कृषि क्षेत्र में पढ़े लिखे किसानों की सख्त जरूरत है। कृषि के मास्टर ट्रेनर राजेंद्र सिंह ने कहा की कृषि क्षेत्र में मार्केटिंग, एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं। बैंक अधिकारी रहे ब्रिजेन्द्र पाल ने कहा की नेशनेलाइज्ड बैंकों में बतौर कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण विकास अधिकारी, फील्ड ऑफिसर बनकर अपना शानदार करियर बना सकते हैं। इसके साथ ही राज्यों के विभिन्न कृषि विभागों में आपके लिए रोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं । फूड प्रोसेसिंग विषेशज्ञ राम चरित्र ने कहा कि कृषि महाविद्यालयों में एडमिशन पाने के लिए युवाओं के बीच मची होड़ से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन युवाओं के सिर पर कृषि क्षेत्र में करियर का जुनून किस कदर सवार है। प्रगतिशील कृषक राममूर्ति मिश्र ने छात्रों को बताया की कृषि लाइसेंस,कृषि तंत्र, कृषि उत्पादन, अनुसंधान और विस्तार,भंडारण,विपणन और मूल्य,पशु पालन,अधिप्रमाणन तथा,श्रेणीकरण,फसलें,दुग्ध उत्पादन,उर्वरक एवं कीटनाशक,मत्स्यपालन,पुष्प संवर्धन,बागवानी,सिंचाई,ऋण और क्रेडिट जैविक खेती,वनस्पति संरक्षण,बीज,रेशम कीट पालन.मृदा और जल संरक्षण,मौसम आदि विषयों से जुडी पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालयों में उपलब्ध है। जिसकी पढाई के उपरान्त कैम्पस सेलेक्सन के जरिये सीधे नौकरी के आफर मिलते रहते है। कार्यक्रम का सञ्चालन कर रहे कृषि पत्रकार भृगुनाथ त्रिपाठी पंकज ने कहा की मजबूत नींव, सकारात्मक सोच, विज्ञान की पृष्ठभूमि और शोध में आपकी रुचि यह दर्शाता है कि आप में निश्चय ही कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में सफल करियर निर्माण की क्षमता है। खुले दिमाग के साथ समस्याओं के व्यवहारिक हल की खोज करते समय परंपरागत समझ और आधुनिक तकनीक का एक साथ उपयोग कर कृषि उत्पाद को अधिकतम स्तर तक पहुंचाने की चेष्टा आपको करनी होगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए 12 वीं की परीक्षा अच्छे अंकों से पासकर बी एस सी एग्रीकल्चर अथवा बी एस सी एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री हासिल करनी होगी।  इस अवसर पर शिक्षक एन के वर्मा ,मुकेशमणि त्रिपाठी ,सुभाष मणि त्रिपाठी ,मो हुसैन सुशीला शुक्ला संजुम श्रीवास्तव, सहित अनेक लोग उपस्थति रहे।  इस अवसर पर छात्र-छत्राओं गौरव शुक्ला,प्रियांशू,अरुण वर्मा ,आयुष,कनिका,अंकित कुमार शिवा चैहान,निशा,अखिलेश कुमार ,मुश्कान,गुप्ता,अर्चना भारती, शिवम,जान्हवी तिवारी, हिमांशु, सुरभि सिंह केकृषि शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों का समाधान भी दिया गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे