अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के देर शाम लिंक रोड़ दो बाइक की आमने सामने टक्कर मे एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया सूचना पर पहुची डायल 100 के जवानों ने गम्भीर हालत मे सीएचसी रुदौली ले गयी जहा पर हालत नाजुक देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
बताया जाता है कि मंगलवार देर शाम शुजागंज से अख्तियार पुर रोड़ पर अख्तियार पुर चौराहे के समीप शुजागंज की तरफ से बाइक ने अख्तियार पुर की तरफ से आ रही बाइक को टक्कर मार दी सूचना पर पहुची पीआरबी 0923 के दरोगा श्यामकृष्ण मिश्रा व हमराही सिपाही अयाज अहमद ने घायल को सीएचसी रुदौली ले गये जहा पर हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया पीआरबी दरोगा ने बताया कि घायल की पहचान रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रहीमगंज निवासी प्रेम कुमार 15 वर्ष के रुप में हुई जिन्हे सीएचसी भेजा गया था जहा से जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया था


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ