Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वामदल ने अपहृत तीन वर्षीय बच्ची के परिजनो से मिलकर न्याय दिलाने का दिया आश्वासन


वासुदेव यादव 
फैजाबाद  ।वामदलो के नेताओ ने राजेपुर से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची के परिजनो से पोस्टमार्टम हाउस पर मिलकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया ।बच्ची का छतबिछत शव घर से चंद कदम की दूरी पर सुबह बोरे मे मिला ।
         भाकपा नेता सूर्य कान्त पाण्डेय, अशोक तिवारी रामजी राम यादव भाकपा माले के  अतीक  अहमद, माकपा के सत्यभान सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से फेल हो गया है ।पुलिस नाकाम है अपराधी निरंकुश होकर  जघन्य अपराध कर रहे है ।वामदलो ने जिला प्रशासन को दलालो तथा भाजपाई लोगो के इशारे पर तान्डव कर रहा है ।
   इन नेताओ ने कहा कि जनपद मे बढते अपराधो के खिलाफ वामदलो का साझा संघर्ष होगा ।राजेपुर की घटना मानवता के लिए कलंक है ।भारत की कम्युनिस्ट पार्टिया लामबंद होकर  इस निरंकुशता का मुकाबला करेगी ।यह सभी नेता मृतका के पिता से भी मुलाकात किया और  अंतिम संस्कार मे शामिल होने के लिए राजेपुर चले गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे