Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बिजली के खम्भे से टकराकर बाइक सवार की मौत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के लालगंज-अमावां से मिश्राइनपुर मार्ग पर बिजली के खम्भे से टकराकर बाइक सवार विजय कुमार (30) की मौत व दुर्घटना मे एक अन्य युवक दिलीप के गंभीर रूप से घायल होने की घटना से मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों मे आक्रोश देखा गया। नवनिर्मित हाईवे के बीचोबीच बिजली के पोल को अभी तक विभाग द्वारा नहीं हटाये जाने से यह दूसरी दुर्घटना घटित हुई है। लोगों का कहना है कि सड़क के बीचोबीच विद्युत पोल के होने की वजह से प्रायः बाइक और साइकिल सवार दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इस बाबत क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय प्रशासनिक अफसरों से शिकायत दर्ज कराई फिर भी प्रशासन समस्या को लेकर आंख मंूदें हुये है। सोमवार की देर शाम पूरे तिलकराम ताजपुर बगिया निवासी देवीदयाल का पुत्र विजयकुमार (30) अपने रिश्तेदार इटौरी निवासी रामजी के पुत्र दिलीप (20) के साथ बाइक से बाजार निकला हुआ था। अचानक विद्युत पोल मे बाइक टकराने से विजय की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि घायल युवक दिलीप अभी भी जीवन और मौत से संघर्ष कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात सीएचसी मुख्यालय पर मृतक विजय के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर मंगलवार को दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश प्रशासन पर फूट पड़ा। गुस्साये ग्रामीण महिमापुर गांव के समीप मार्ग जाम करने का भी प्रयास करते देखे गये। इस बीच कुछ बड़े बुजुर्गो ने लोगों को समझा बुझाकर माहौल को किसी तरह शांत कराया। ग्रामीणों ने एसडीएम से फौरन सड़क के बीच से विद्युत पोल को अन्यत्र हटवाये जाने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम कोमल यादव का कहना है समस्या के निदान को लेकर विद्युत विभाग के अफसरो को कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे