अमेठी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीटर वाल पर 21 सेकेंड का ये वीडियो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। ख़ास बात ये है कि इस वीडियो को स्वयं राहुल गांधी ने बनाया और शेयर किया है, जिसे 13 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों ने अब तक लाइक किया है।
राहुल गांधी के ट्वीटर एकाउंट पर अपलोड वीडियो फ़िल्मी दुनिया की किसी अभिनेत्री की जुबान से गाये हुए गीतों का नहीं बल्कि अमेठी लोकसभा के गांव में पली बढ़ी स्कूली छात्रा का है।
दरअस्ल बुधवार को अमेठी दौरे के अंतिम दिन राहुल गांधी का काफ़िला डीह ब्लाक में पहुंचा तो उन्होंंने यहां के पूर्व माध्यमिक स्कूल टेकारीदांदू का रुख कर लिया।
स्कूल में राहुल ने दीपाली नाम की छात्रा से हालचाल पूछा, और स्कूल में पढ़ाई के बारे में पूछा।
दीपाली ने बताया कि हमनें कहा पढ़ाई होती है, फिर मैडम ने कहा स्कूल में ये अच्छा गाना गाती है।
इस पर राहुल ने दीपाली से गाना सुनाओ। तब दीपाली ने सुनाया...
वीडियो
"आंसू खुशी के गम के, होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।"
पूरे समय तक राहुल गांधी के चेहरे पर मुस्कान थी, और वो अपने मोबाइल में इस वीडियो बना रहे थे।
जैसे ही दीपाली ने गाना बंद किया, फौरन राहुल ने कहा बहुत बढिया साथ में तालियां बजाकर उसका हौसला भी बढ़ाया।
इसके बाद राहुल गांधी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा-मिलिए अमेठी की दीपाली से..जिसके पास हम सब के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है...
आंसू खुशी के गम के, होते हैं एक जैसे,
इन आंसुओं की कोई पहचान नहीं होती।
ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद कमेंट और लाइक्स की बरसात शुरू हो गई। दर्शकों ने छात्रा के गाने को जमकर सराहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ