Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आचार्य के निधन पर विद्या मन्दिर में शोक


सुलतानपुर। सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्दनगर, सुलतानपुर के आचार्य अरूण कुमार तिवारी (29) के आकस्मिक निधन पर विद्यालय में शोकसभा कर शोकावकाष कर दिया गया। 
 विद्यालय में वर्ष 2015 से अंग्रेजी विषय के आचार्य पद पर कार्यरत अरूण कुमार तिवारी पिछले कुछ महीनों से कैंसर से पीड़ित थे, जिनका इलाज मुम्बई के कैंसर चिकित्सालय में चल रहा था। आज सुबह विद्यालय को जानकारी मिली कि उनका इलाज के दौरान बीती रात निधन हो गया। इससे विद्यालय परिवार में शोक छा गया। विद्यालय में सुबह प्रार्थना सभा में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबन्धक सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र, उप-प्रधानाचार्य सभाजीत वर्मा, विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक, अषैक्षणिक स्टाफ शामिल हुए। श्री तिवारी के आकस्मिक निधन पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डाॅ. जे.पी. सिंह, उपाध्यक्ष षिव नारायण तिवारी, सह प्रबन्धक आलोक आर्य, कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल सहित बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राम अकबाल पाण्डेय, उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता, मंत्री इंजीनियर रूपेष कुमार सिंह आदि ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे