Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्कूल प्रबंध समिति के आगे शिक्षा बिभाग बौना



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :शिक्षा सत्र चालू हुए दो सप्ताह बीत चुके है लेकिन शिक्षा क्षेत्र रुदौली में डग्गामार स्कूल की भरमार है निजी स्कूल प्रबंध समिति के आगे शिक्षा बिभाग बौना साबित हो रहा है सूबे में आने से पहले भाजपा सरकार ने संकंल्प पत्र में सरकार बनने पर निजी बिद्यालय बंद कराने व मनमानी फीस वसूलने वाले बिद्यालयों पर कार्यवाही करने का आदेश पारित किया था लेकिन यह आदेश केवल अधिकारियों के कागजों तक सीमिति रह गया 
        न्याय पंचायत अख्तियार पुर में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक बिद्यालय से चन्द कदम की दूरी पर तीन डग्गा मार बिना मान्यता प्राप्त बिद्यालय संचालित है जानकारों की माने तो शिक्षा बिभाग के द्वारा एक वर्ष से इन बिद्यालय संचालकों को केवल नोटिस देकर बिद्यालय बंद करने की केवल हिदायत दी जा रही है आज तक बिभाग ने कोई कार्यवाही करना उचित नही समझा जबकि सरकार के द्वारा निजी स्कूल बंद कराने का आदेश को एक वर्ष बीत चुके और नया सत्र भी चालू हो गया है स्कूल बंद कराने के वजाय अधिकारियों के लिए निजी स्कूल दुधारु गाय बन चुके है चन्द पैसों की कमाई के चक्कर मे शासन को झूठी रिपोट भेजने से शिक्षा बिभाग अव्वल नजर आ रहा है हालाकि शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह ने बताया कि तीन चार रुको जॉच करती हू लेकिन जब रुदौली में तैनात कर्मचारियों की जानकारी मे चलने के बिषय मे बताया कि आप हमे तहरीर दे दो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे