Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेरहम को नहीआया रहम,बहन की डोली से पहले उठा दी भाई की अर्थी


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पिता का इकलौता लाल जो अपनी आंखों में बहन की धूमधाम से शादी करने का सपना संजोए बैठा था कुछ वेरहम इंसानों से उसका सपना पूरा होने से पहले ही उसे दुनिया से उठा दिया हम बात कर रहे मवई थाना क्षेत्र के बहबर नगर गांव निवासी अजीत कुमार पुत्र शिवशंकर रावत की जिसकी मंगलवार को रहस्यमई ढंग से पटरंगा थाना क्षेत्र में लाश मिली थी बदनसीबी ने ऐसा खेल खेला कि बहन की डोली उठने से पहले बहन को विदा करने का सपना संजोये बैठे एकलौते बेटे की उसके पिता को अर्थी उठानी पड़ी बताते चले कि रुदौली कोतवाली क्षेत्र के मैदीपुर गांव का मूल निवासी
अजीत कुमार अपने मां-बाप का नहीं बल्कि अपनी नानी-नाना के भी घर का भी इकलौता चिराग था पोस्टमार्टम के बाद देर शाम उसका शव जब उसके ननिहाल बहबर नगर पहुंचा तो पूरे गांव में कोहराम मच गया ननिहाल में पूरे गांव का दुलारा अजीत की मौत पर हर कोई रो पड़ा मृतक की कैंसर पीड़ित मां का करुण क्रंदन सुनहर कोई अपने आंसू को न रोक सका मवई थाना क्षेत्र के बहबर नगर गांव निवासी राम खेलावन की इकलौती पुत्री समोकला देवी थी अजीत कुमार भी समोकला पत्नी शिवशंकर निवासी मैदीपुर का इकलौता बेटा था जन्म से ही वह यहां बहबर नगर में अपनी नानी-नाना के पास रहता था दस वर्ष की आयु में ही अजीत का दरियाबाद थाना क्षेत्र के उसरा मदारपुर गांव के निवासी रामानंद की पुत्री दुर्गेश कुमारी से बाल विवाह हुआ था वर्ष 2012 में गौना आने के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन हो गया बात इतनी बढ़ी कि दोनों का मामला कोर्ट पहुंच गया घरेलू हिंसा व गुजारे की मांग को लेकर दुर्गेश कुमारी ने अपने पति अजीत के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तभी से कोर्ट में पेशी लग रही थी अजीत की बहन पूजा की आगामी तीन मई को शादी तय थी बहन की धूमधाम से शादी करने की चाहत लिये इकलौता भाई अजीत रात-दिन कमर तोड़ मेहनत करता था अब 20 अप्रैल को बहन की तिलक भी चढ़नी थी उससे पहले सारा बंदोबस्त करने में वह जुटा था कि सोमवार को कोर्ट पेशी पर जाते वक्त बहन से जल्द वापस लौटने की बात कही थी आखिरी बार उसने अपनी बहन को ही फोन किया इसके बाद से उसका फोन स्विच आफ हो गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे