अमरजीत सिंह
फैजाबाद:पटरंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को गेंहू के खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अजीत रावत के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित छः लोगों के विरुद्ध अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया है पुलिस ने ये मामला मृतक के पिता शिवशंकर निवासी ग्राम बहबरनगर थाना मवई की तहरीर पर बुधवार को दर्ज किया है तहरीर में मृतक के पिता का आरोप है कि वर्ष 2005 में उसके बेटे अजीत की शादी बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत उसरा मदारपुर गांव निवासी राम आनंद की बेटी दुर्गेश कुमारी के साथ हुई थी परन्तु शादी के कुछ दिन बाद पति पत्नी के मध्य विवाद उत्पन्न होने पर पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद में मुकदमा दर्ज हो गया दोनों के मध्य काफी तनाव होने के चलते अजीत ने अपनी दूसरी शादी पटरंगा थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी बैजनाथ की बेटी अनुसुइया के साथ कर ली जिसे जानते ही पहली पत्नी दुर्गेश कुमारी आग बबूला हो गई और अजीत को जान से मरवा देने की धमकी दी थी मृतक के पिता का आरोप है कि 16 अप्रैल को अजीत फैजाबाद पेशी पर गया था जहां से दुर्गेश कुमारी पुत्री राम आनंद व उसकी माँ रामप्यारी भाई वृजेश कुमार व राम महाजन सहित दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अजीत की गला घोंटकर हत्या कराई गई थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 व 364 का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है
पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या-सीओ
बहबरनगर निवासी मृतक अजीत कुमार रावत पुत्र शिवशंकर के शव को देख जो लोगों
ने आशंका जाहिर की थी पीएम रिपोर्ट में वही साबित हुआ सीओ रुदौली अरविन्द चौरसिया ने बताया मृतक के पीएम रिपोर्ट गला घोंटकर का हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है इन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया जिनकी तलाश करने के साथ मामले में हर विन्दुओं पर जांच की जा रही है जिससे हत्या में सामिल हत्यारें गिरफ्त में आ सकें
घटना से जुड़े हर बिन्दु को ध्यान में रख की जा रही जांच
पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस गला घोंटकर मौत के घाट उतारे गये बहबरनगर गांव निवासी अजीत कुमार की मौत की वजह तलाश रही है असली हत्यारे की गर्दन तक पहुंचने के लिये पुलिस के बिंदुओं पर छानबीन कर रही है अब तक की हुई छानबीन में पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2013 में पति-पत्नी में अनबन के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन रहते ही अजीत कुमार ने कटघरा गांव की अनुसुईया से दूसरी शादी रीति रिवाज के अनुसार करने की तारीख नियति कर दी थी इसकी भनक जब पहली पत्नी दुर्गेश कुमारी को लगी तो उसने वर्ष 2016 में तत्कालीन पटरंगा एसओ रहे इंद्रेश यादव से इसकी शिकायत की थी मामले में एसओ ने अजीत कुमार को हिरासत में लेकर कई घंटे तक लाकप में बंद कर रखा था बाद में देर रात दूसरी पत्नी न लाने की शर्त पर अजीत को पुलिस ने छोड़ दिया था इसके कुछ ही दिन बाद पुन: अजीत कुमार ने गुपचुप तरीके से अनसुईया नामक युवती को अपनी पत्नी बनाकर घर ले आया जिससे एक बेटा भी जन्मा है जबकि इस पत्नी की भी पहले शादी सरैंया गांव से हुई थी ऐसे में पुलिस कई बिन्दुओं पर बारीकी से जांच कर रही है रुदौली सीओ अरविंद चौरसिया ने जल्द राजफाश होने का दावा किया है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ