शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । एलायंस क्लब इंटरनेशनल एमसीसी नार्थ के एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य ने सृजनाकुटीर, अजीतनगर में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों को इकट्ठा कर भीषण गर्मी में पक्षियों तथा पशुओं के लिए जल की व्यवस्था हेतु मिट्टी के बर्तन बाँटें। सबसे छतों और घर के आसपास पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया। एक संगोष्ठी भी की गई।अध्यक्षता करते हुए कवि-साहित्यकार डॉ० दयाराम मौर्य 'रत्न' ने कहा कि मानव, पशु, पक्षी तथा वनस्पतियाँ परस्पर एक दूसरे के अस्तित्व पर निर्भर हैं। पानी देने से उनकी रक्षा होगी। ऐसा करने से मानव की भी रक्षा होगी।इस अवसर पर महिला क्लब की अध्यक्ष पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, आरती, अखिलनारायण सिंह, देवेन्द्रकुमार गुप्ता, रीतिका मौर्य, सिद्धांतशेखर मौर्य, नीरांजलि मौर्य, जितेन्द्रकुमार मौर्य, संरक्षक रेखा ऊमरवैश्य आदि मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ