राजकुमार शर्मा
बहराइच :-सीडीओ के पद पर वाराणसी भेजे गए उप जिलाधिकारी नानपारा गौरांग राठी का विदाई समारोह तहसील मीटिंग हाल में बुधवार को सम्पन्न हुआ ।इस दौरान तहसील क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी l इस अवसर पर बोलते हुए गौरांग राठी ने कहा कि नानपारा एक ऐतिहासिक क्षेत्र रहा है यह क्षेत्र एक अच्छा क्षेत्र है यहां पर मुझे काम करने का अवसर मिला मैं इस क्षेत्र से पूरी तरह प्रसन्न हूं इस क्षेत्र में काम करने में सभी अधीनस्थ कर्मचारी अधिकारी का पूरा सहयोग मिला उन्होंने याद दिलाया कि ग्राम घोर घटा जैसे विवादित मामलों में भी समय रहते सभी अधिकारियों के सहयोग से मैंने इस स्थिति को संभाला है कुशल नेतृत्व में काम किया है और सभी के सहयोग से मैंने सारे प्रशासनिक कार्य पूर्ण किए हैं उन्होंने कहा कि आपका आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा है विदाई समारोह में मुख्य रुप से तहसीलदार घनश्याम, नायब तहसीलदार हरीश चंद्र, हरिचंद रजिस्ट्रार कानूनगो सलीम अहमद, मोहम्मद रिजवान, पेशकार उमेश आनंद चक्रवर्ती, संजय कुमार श्रीवास्तव ,राम पलटन ,सुनील कुमार श्रीवास्तव, वाहिद कमाल ,आदि लोग मौजूद रहे इनके अलावा अधिवक्ता आरे हाशमी नंदलाल जैसवाल महमूद आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ