डॉ ओपी भारती
गोण्डा:- वजीरगंज क्षेत्र के कोठा के मजरे भांड़न पुरवा में बुद्धवार शाम को लगी आग से चार लोगों के घर , एक व्यक्ति का पांच बीघा गेंहू व लाखों रुपये जल गए।डायल100,क्षेत्रीय पुलिस की सहायता से गांव वालों ने आग पर काबू पाया।कोठा के ग्राम प्रधान जगदम्बा सिंह ने बताया कि शाम 3.30 बजे गांव के नूर इस्लाम के घर मे आग लग गई।
जिसने देखते ही देखते निजामुद्दीन,मोहम्मद शकील व रियाज अहमद के घरों को अपने आगोश में ले लिया।तभी नूर इस्लाम के घर मे रखा गैस सिलिंडर दग कर गांव के ही रिख नरायन सिंह के गेंहू के खेत मे गिरा व उसमे भी आग लग गई।फायर ब्रिगेड,डायल100व लोकल पुलिस को सूचना दी गई।फायर ब्रिगेड नहीं आया लेकिन काफी प्रयास के बाद गांव वालों ने पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया।तब तक चारों की गृहस्थी के सारे सामान व रिख नरायन सिंह का पांच बीघा गेंहू जल चुका था।पीड़ित नूर इस्लाम का 70000 रुपये,निजामुददीन के एक लाख रुपये,शकील के 20000रुपये व रियाज अहमद के 40000 रुपये भी जल गए।पीड़ित नूर इस्लाम व निजामुददीन ने बताया कि उनकी लड़कियों की शादी मई में होनी थी।ग्राम प्रधान जगदम्बा सिंह ने प्रत्येक पीड़ित को 500रुपये नकद,25-किलोग्राम आटा व चावल व सब्जियों की तत्कालोक सहायता प्रदान की।क्षेत्रीय लेखपाल कृष्णा कुमारी ने क्षति का आंकलन किया है।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ