Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक!वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत



खुर्शीद खान                        
सुल्तानपुर।घर से शौच के लिए निकली दो महिला लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्तिथ हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग के पास सुल्तानपुर की ओर जा रही वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गयी जिससे दोनों महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी।   

आगे पढ़ें पूरी घटना :                      
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हनुमानगंज रेलवे क्रासिंग के पास हनुमानगंज निवासी रुखशाना उम्र लगभग 34 साल पत्नी सलीम व गुलशन उम्र 25 पत्नी इश्तियाक निवासी खैराबाद कोतवाली नगर सुबह लगभग 7 बजे के आस-पास घर से शौच के लिए निकली थी।पटरी के बीच चलने लगी इसी बीच लम्भुआ से सुल्तानपुर जा रही वरुणा एक्सप्रेस के चपेट में आ गयी जिससे दोनों महिलाओं की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार घटना के समय दोनों पटरियों से ट्रेन आ रही थी जिससे पटरी के बीच चल रही दोनों महिलाएं हार्न की आवाज़ समझ नही पायी जिससे दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गयी।जबकि आस-पास लोगो के मुताबिक वरुणा एक्सप्रेस का चालक हार्न बजा रहा था,पर दूसरी ट्रेन की वजह से वे भ्रमित हो गयी।     

परिवार में मचा कोहराम :        
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक रुखशाना के चार बच्चे है जिनके सर से अब मां का शाया उठ गया,वही रुखशाना के पति सूरत में काम करते है अभी दो दिन पहले ही सूरत कमाने गया हुआ था।जबकि अपने मायके आयी गुलशन के दो बच्चे है।           
सूचना पर पहुची पुलिस  :          
सूचना पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली देहात पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से आस-पास के लोग आहत है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे