शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । जनपद के विकास में सतत योगदान और प्रतापगढ़ महोत्सव का वृहद और उद्देश्यपूर्ण आयोजन कराके प्रतापगढ़ की विकास प्रक्रिया को नया आयाम देने हेतु प्रतापगढ़ गौरव सम्मान से जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव को नवाजा गया।
यह सम्मान प्रतापगढ़ गौरव सम्मान समिति द्वारा दोनो अधिकारियों को जिलाधिकारी आवास पर आकस्मिक रूप से किया गया। सम्मान समिति की ओर से यह सम्मान समिति के संयोजक और सचिव डॉ0 समाज शेखर के नेतृत्व में सदस्यगण राजेश मिश्र महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रतापगढ़ तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला उप महामंत्री ललित मिश्र सरस जी द्वारा भेट किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार जी ने कहा कि समाज के बेहतरी के हर जरूरी कार्य सहज सम्भव है बस आवश्यकता है जन भागीदारी की। उन्होने कहा कि जिले को विकसित करने का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब सब अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाये। वही मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव जी ने कहा कि हम लोगों के साथ मिलकर सबके कल्याण के हर कार्य करने को तत्पर है। जन सहभागिता से ही योजनाओं को जीवंत किया जा सकता है। इसलिये 1 मई में विशेष अभियान चलाकर हर जरूरी कार्य किये जायेगे जिसमें जल संरक्षण को प्राथमिकता पर रखा जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ