शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय जानमती गांव के पास हाईवे पर बीती मंगलवार की देर रात युवक की ट्रक की चपेट मे आने से मौत हो गयी। पड़ोसी जिले रायबरेली की सलोन थाना के कालू जलालपुर निवासी रामराज वर्मा का पुत्र अमित कुमार (23) बाइक से अपनी बहन की ससुराल स्थानीय कोतवाली के मुड़ियन का पुरवा बेलहा आया हुआ था। देर रात वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था कि ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर मृतक के चाचा पंचलाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं चालक ट्रक लेकर फरार बताया जाता है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ