Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 77 जोड़ों ने लिए फेरे


अखिलेश्वर तिवारी
इस बार भी नाबालिगों का विवाह बना रहा चर्चा का विषय
बलरामपुर । जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम व विशिष्ट अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला जी ने सभी विवाहित वर-वधु को आशीर्वाद, शुभकामना दी। सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि सरकार के तरफ से मिलने वाली धनराशि जल्द ही नव विवाहितो के खाते में भेज दी जाय,जिससे नवविवाहित जोड़ो को विभागों का चक्कर न  लगाना पड़े। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि अच्छे प्रयास से गरीब,निर्धन की मदद कर अच्छी सेवा किया जा सकता है जो योगी सरकार कर रही है।
सामूहिक विवाह योजना के तहत पूरे विधि विधान मंत्रोच्चारण व फेरों के साथ 77 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय के 3 जोड़ों का निकाह कराया गया, जिसमें विकास खण्ड बलरामपुर 21, तुलसीपुर 7,  हर्रैया-सतघरवा 5, गैंसड़ी 1, पचपेड़वा 18, श्रीदत्तगंज 3, उतरौला 6 तथा रेहरा बाजार 5 व नगर पालिका बलरामपुर 10, नगर पंचायत पचपेड़वा 1 सामुहिक विवाह संपन्न कराया गया।


जिला प्रशासन की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार के साथ आशीर्वाद देकर विदा किया गया। वही नवविवाहित जोड़ों के परिवारजनों के लिए खाने पीने की जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था गयी थी। सीडीओं फूलचन्द जायसवाल ने कहा कि यह दूसरा मौका है कि दाम्पत्य सूत्र मे विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने का अवसर मिला। पिछली बार 52 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधे थे। उन्होंने कहा कि समस्त जोड़ों को 10 हजार की सामग्री बेहतर गुणवत्ता पूर्ण जांच परख कर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां कमजोर नहीं है, न ही वह अपने को असहाय व निर्बल समझे, उन्होंने कहा कि बेटियों के बगैर संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। सरकार भी बेटियों को प्राथमिकता देते हुए उनके उत्थान में सहयोग कर रही है, जिसका पालन सभी अधिकारी/कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे है। समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े की शादी पर 35 हजार रुपये खर्च किए गये। इस धनराशि का 20 हजार रुपये वधू के बैंक खाते में भेजा जाएगा। प्रत्येक वधू को 10-10 हजार रुपये के कपड़ा , बर्तन, पायल व बिछिया खरीद कर दिया गया पाँच हजार रुपये की धनराशि से शादी में शामिल हाने वाले वर-वधू की तरफ से आने वाले मेहमानों के खान-पान एवं टेंट आदि पर खर्च किया गया। विवाह कार्यक्रम में प्रभारी डीएम अरुण कुमार शुक्ल, सीडीओ, डीडीओ, जिला कृषि अधिकारी, समाज कल्याण विकास  अधिकारी, सभी विकास खण्ड अधिकारी, ईओ नगर पालिका सहित अधिकारी/कर्मचारी व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान दो लड़कियां ऐसी भी थी जिनकी उम्र अभी 16 बरस की थी और उनकी शादी कराई गई जिनमें विकासखंड श्रीदत्तगंज की ग्राम कांदभारी निवासी राम राज की पुत्री नीलम की उम्र 16 वर्ष है और वह कक्षा 10 की छात्रा है तथा दूसरी ग्राम रमवापुर निवासी नानमून की 16 वर्षीय पुत्री सीमा का विवाह संपन्न कराया गया है । हलाकि जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है किसी भी नाबालिग की शादी नहीं कराई गई है । विशिष्ट अतिथि कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर में नाबालिगों की शादी के सवाल पर कहा कि गरीब परिवार के बच्चे हैं और खानपान में कमी के कारण उनकी उम्र कम दिखाई देती है वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि यदि किसी की उम्र कम पाई जाएगी तो उसके विरुद्ध कार्यवाही कराई जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे