सुनील उपाध्याय
बस्ती । एटीएम और बैंक की शाखाओं में नगदी की किल्लत से जनता परेशान है। जिन बैंकों और एटीएम में पैसा है वहां निकासी में पूरा दिन लग जा रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिये कांग्रेस ने महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित दो सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शास्त्री चौक से नारेबाजी करते कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौपंकर समस्या के प्रभावी निस्तारण की मांग किया।
अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नोटों की भारी किल्लत है। अधिकांश बैंकों की शाखाओं पर नो कैश का बोर्ड लगा है, एटीएम पर लम्बी लाइने नोटबंदी के बाद वाले हालातों की ओर इशारा कर रही हैं। पूर्व में भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस ने देश में आर्थिक मंदी और नोटों की किल्लत की आशंका जताई थी लेकिन सरकार द्वारा इस पर समय रहते कोई ध्यान न देने से अब स्थिति गंभीर हो गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान समय शादी व्याह का है, जिसमें वर बधू पक्ष को भारी भरकम खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में बैंकों से जरूरत के अनुसार भुगतान न मिलने से उनके सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। जिस एटीएम में करेंसी है वहां इतनी लम्बी लाइन लगी है कि उपभोक्ता को पैसे निकालने में पूरे दिन लाइनों में खड़े रहना पड़ता है वहां भी सीमित धनराशि की ही निकासी संभव हो पाती है।
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में बैंकों और एटीएम में नोटों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने तथा शादी व्याह वाले मामलों में उपभोक्ताओं के साथ पूरी उदारता बरते जाने की मांग की गयी है। ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक अंबिका सिंह, रामजियावन, राममिलन चतुर्वेदी, डा. वीएच रिज़वी, बाबूराम सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ला, सईद अहमद खां, मो. रफीक खां, अनिल कुमार भारती, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, विपिन राय, देवानंद पांण्डे, गिरजेश पाल, मो. युसुफ कल्लन, जगनरायन आर्य, कुंवर जितेन्द्र सिंह, भूूमधर गुप्ता, कौशल किशोर त्रिपाठी, अतीउल्लाह सिद्धीकी, अविनाश पाण्डेय, सूर्यमणि पाण्डेय, सुनील शुक्ला, विश्वनाथ चौधरी, समर श्रीवास्तव, गुड्डू सोनकर, प्रमोद दुबे, संदीप श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्रा, डा. वाहिद सिद्धीकी, अलीम अख्तर, आकाश सोनकर, मानिकराम मिश्रा, ज्योति पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ