खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।थाना क्षेत्र चांदा के इन्दौली गांव के अधिवक्ता को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दिया जिससे घायल अधिवक्ता की मौत हो गई।जबतक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तबतक इस सनसनीखेज घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये।
आगे पढ़ें पूरी घटना :
चांदा थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव के रहने वाले अधिवक्ता ओंकारनाथ यादव उम्र लगभग 46 साल पुत्र रामराज यादव सुबह करीब 8 बजे लम्भुआ तहसील में रोज़ की तरह वकालत करने जा रहे थे,वे जैसे ही कोइरीपुर लिंक रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से तीन युवकों ने उन्हे रोक लिया।तीनो युवक उनसे बात कर ही रहे थे कि उन्ही में से एक युवक ने अधिवक्ता को गोली मार दिया।जिससे वे वंही पर गिर पड़े,गोली की आवाज़ सुनकर जबतक लोग पहुंचे बदमाश फ़रार हो गए।घायल अधिवक्ता को ग्रामीणों ने सीएचसी पहुँचाया जंहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर आग की तरह फैल गयी दिनदहाडे हुई इस घटना से लोगो रोष व्याप्त है।
एसपी ने किया घटना स्थल का दौरा :
घटना की खबर लगते ही पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल का दौरा किया। घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिये पुलिस टीम का गठन कर दिया है।पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना में शामिल लोगो को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ