Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अधिकारियो ने निकाली CM योगी के मिशन की हवा, विधायक प्रभात वर्मा करेंगे डीएम गोंडा की शिकायत


गोण्डा।मंगलवार को मनकापुर तहसील परिसर में स्थित सभागार में दो दिवासीय जनकल्याण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी मनकापुर वीके प्रसाद ने किया।


क्या था मेला का उद्देश्य ?
इस मेला का उद्देश्य है कि केन्द्र व राज सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को गांव-गांव व गली-गली प्रचार-प्रसार के माघ्यम में जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इसी प्रापेक्ष में जिला मुख्यालय पर जन कल्याण मेंला लगाया और ग्रामीण अंचलो तक के लोगो को भी इसका लाभ मिल सके इस उद्देश्य से तहसील मुख्यालय पर भी मेले का आयोजन किया गया
खुद अधिकारियो ने निकाली योगी के मिशन की हवा 
आयोजित मेले को जनजन तक पहुचाने के लिए गाँव गाँव में प्रचार- प्रसार कर राजस्व कर्मचारियों व ग्राम प्रधानो के माध्यम से जनसमूह को लाभ लेने के लिए आमंत्रित करना था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुवा , “अंधा बाटे सिन्नी घरय घर खाय” के तर्ज पर आयोजित मेले की पूरी जानकारी अधिकारियों के समक्ष परोस कर कार्यक्रम का इतिश्री कर लिया गया इस प्रकार से अधिकारियो ने योगी के इस मिशन की हवा निकाल दी | यही नहीं प्रचार-प्रसार व जनप्रतिनिधियो को सूचना न होने से मेला फीका रहा। विभिन्न विभागो द्वारा मेले लगाया स्टाल पर इक्का-दुक्का लोग पहुंच सके।
इन्होने लगाया स्टाल 
 मेले मे पुनारक्षित क्षय रोग, पशु विभाग,स्वास्थ विभाग, आंगनवाड़ी , खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग आदि विभागो द्वारा स्टाल लगाया गया |
आक्रोशित हुए जनप्रतिनिधि 
गौरा विद्यायक प्रभात वर्मा ने बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी जी का महत्वाकांक्षी योजना को जिला अधिकारी हवा-हवाई मे मेला करा रहे है डीएम की शिकायत सूबे के समाज कल्याण कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री व गोण्डा के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र त्रिपाठी से करूगा।
वही एसडीएम मनकापुर से वार्ता के लिये फोन किया गया लेकिन फोन रिसीव नही हुआ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे