गोण्डा।ग्राम प्रधान निधि से लगा खंडजा को उखाड कर पुनः गुणवक्ता विहीन खंडजा लगाये जाने की आधा दर्जन लोगो ने उपजिलाधिकारी से किया है।
बताते चले कि मनकापुर विकास खंड के ग्राम बंदरहा गांव निवासी राहुल मिश्रा,दिनेश कुमार वर्मा,श्रीराम,राम चंदर यादव व मोनू एसडीएम को दिये शिकायत पत्र में कहा है कि मजरे महादेव पुरवा में ग्राम प्रधान निधि से दो साल पूर्व ईट का खंडजा विजय वर्मा के खेत से संतराम यादव के खेत व लालजी उपाघ्यया के खेत तक लगाया गया था।जो गुणक्ता पूर्ण था और लोगो का आवागमन सुचारू रुप से हो रहा था।ग्राम प्रधान द्वारा मनमानी से पुराना खंडजा उखाड दिया गया और ग्राम वासिंयो के पूछने पर प्रधान ने कहा कि इंटर लाकिँग लगेगा।परन्तु टूटे-फूटे ईट का गुणवक्ता विहीन खंडजा लगाया जा रहा है।ग्राम वासियो ने कहा है कि खराब खंडजा लगाये जाने की शिकायत तहसील दिवस,जिलाधिकारी व थाना दिवस में कई बार किया गया परन्तु ग्राम प्रधान के विरुद्व कोई कार्यवाही नही किया गया है।वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहदेव यादव ने बताया कि खंडजा मरम्मत का पैसा आया था।खंडजा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ