Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर ने स्कूल चलो अभियान रैली को दिखाई हरी झंडी


गोण्डा:- मंगलवार को मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 6 से 14 वर्ष के बच्चों के नामांकन हेतु प्राथमिक विद्यालय मछली गांव लौकहा में स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखा कर  खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने शुभारंभ किया 
रैली में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली में बच्चों के माध्यम से स्कूल चलो अभियान संबंधी नारे,अभियान गीत, नुक्कड़ नाटक, कविता के माध्यम से गांव में अभिभावकों को जागरुक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर  उपस्थित ग्राम वासियों से अपने बच्चों का विद्यालय मे नामांकन कराने तथा प्रबंध समितियों के सदस्यों से नामांकन मे सहयोग कराये जाने की अपील की। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्रामीणों को विद्यालयों में मिलने वाली नि शुल्क सुविधाओ के बारे में बताया। 
इस अवसर पर रामफेर यादव एनपीआरसी धुसवा चाँद, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामदास, प्रधानाध्यापक राम गोपाल सहायक अध्यापक राजेश कुमार सिंह, एकता, शिक्षा मित्र मुकेश कुमार, अपर्णा, नीलम वर्मा, नीरज पाण्डेय एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहें।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे