राजकुमार शर्मा
बहराईच:- सीमावर्ती जिला बहराईच में विगत नव अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमो के तहत डीजीपी ओ पी सिंह तकरीबन 11 बजे बहराईच पहुचे।इस दौरान उन्होंने डायल 100 की 19 आधुनिक मोटरसाइकिल के दस्ते को डी एम तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जबकि पुलिस लाइन परिसर में स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया ।
इस लोकार्पण के पश्चात स्कूल के बच्चों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुति की ।तत्पशचात डी जी पी ओ पी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एकवर्ष में प्रदेश व जिले में पुलिस द्वारा किया गया पुलिशिया कार्यवाही मि सराहना करते हुए अनेको उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने बताया कि 1 वर्ष में3354 वांछितों की ग्रिफ्तारी की गई।तथा 2000 से ऊपर ग्रिफ्तारिया इनामी बदमाशो का हुआ।तथा अनेको को मरणासन्न भी करना पड़ा वही अब तक 6848 अपराधियो के बैल कैंसिल कर न्यायलय की शरण ली गईं।2107 के विरुद्ध एन्टी रोमियो अंतर्गत अभियोग दर्ज किये गए।जबकि लगभग 12 लाख को सचेत कर चेतावनी दे कर छोड़ा गया।ताकि उनका कैरियर न बर्बाद हो सके।पुलिस की कार्यवाही की प्रतिक्रिया का समय 23 मिनट से घट कर 14 मिनट पहुँच चुका है।डायल 100 सेवा वाहनों का तय किया जाएगा अब रूट मैप वही पुलिस को दोस्त पुलिस बनाने के लिये हर संभव कदम उठाने की दिशा में सहजहापुर में सिविलयंस से दुर्ब्यौहार करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का उदाहरण होली त्योहार से लिया जा सकता है। जहाँ पिछली बार होली के त्योहार में 97 घटनाये हुई वही इस बार मात्र 14 छूट पुट घटनाये हुई। यू पी इन्वेस्टर्स सम्मिट में इन्वेस्टर्स ने प्रदेश की पुलिसिंग को सराहा एवं अपना विश्वाश हमारे प्रति व्यक्ति किया। तत्पश्चात डी जी पी ओ पी सिंह ने भारत नेपाल सीमा का दौरा भी किया।तथा नेपाल के उच्चस्तरिये अधिकारियों के साथ एस एस बी 42 वाहिनी के हेड क्वाटर अगैया में बैठक कर भारत नेपाल बॉर्डर की एक गोश्ठी बैठक किया जिसमें बॉर्डर क्षेत्र की विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर समीक्षा किया गया। वही भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित रुपईडीहा थाना कोतवाली में नवनिर्मित कक्ष का उदघाटन डी जी पी ने फीता काट कर किया। जिस मौके पर ढाबा शेरपा जोन गोरखपुर अनिल कुमार राय ,डी आई जी परिक्षेत्र की गरिमामय उपस्थिति में आलोक राव,अरुण कुमार द्विवेदी,प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा के अथक प्रयाश से एवं जन सहयोग के द्वारा नवनिर्मित थानाभवन रुपईडीहा का लोकार्पण किया गया। महानिदेशक से सरहद एवं स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए ट्रैफिक सिपाही की व्यवस्था की मांग किया गया जिसपर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश जारी हुआ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ