Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर ,एक की मौत ,एक घायल


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा:बालेश्वरगंज - दूर्जनपुर मार्ग पर नौबस्ता स्थित धोबी घाट के पास  दो बाइक सवारों के आमने - सामने की जोरदार भिडंत में जिसमें एक युवक की मौत हो गयी। एक अन्य घायल हो गया। जिनका इलाज जिला हास्पिटल में चल रहा है । दूर्जनपुर निवासी समर बहादुर सिंह बालेश्वरगंज बाजार जा रहे थे । सामने से आ रहे मझारा निवासी दुर्गा प्रसाद बालेश्वरगंज - दुर्जनपुर मार्ग पर नौबस्ता के धोबी घाट के पास दोनों की आमने - सामने जोरदार भिडंत होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये । राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 100 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आई , जहां से जिलाचिकित्सालय रिफर कर दिया जहां इलाज के दौरान दुर्गा प्रसाद पुत्र श्याम लाल 25 की मौत हो गयी। जबकि एक का  इलाज चल रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे