डॉ ओपी भारती
गोंडा: वजीरगंज कस्बा स्थित केंद्रीय विद्यालय से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गयी। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर एबीआरसी राजनाथ मिश्र, सूर्यमणि पांडेय, वृजेश सिंह, आनंद देव सिंह, आदि ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने का आह्वान किया। बीईओ ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन एवं ठहराव अध्यापकों की जिम्मेदारी के साथ एक पुनीत कार्य भी है।उन्होंने कहा कि आपके छोटे से प्रयास से शिक्षा की रोशनी उस गरीब परिवार तक पहुँच जाएगी जो अब इससे अछूते है। इस पुनीत कार्य का भागी बनें और हर बच्चे को स्कूल लाए। रैली स्कूल से निकल कर कस्बा की गलियों को घूमते हुए वापस विद्यालय आ गयी। इस दौरान बच्चे आधी रोटी खायेंगे , स्कूल पढ़ने जाएंगे, शिक्षा है अनमोल रतन पढ़ने का सब करे जतन आदि नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान समस्त न्याय पंचायत प्रभारी एव शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ