मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! पति के साथ बाइक पर बैठकर बेटी के इलाज हेतु प्रतापगढ़ आ रहे दंपत्ति को ट्रेलर ने मारी पीछे से टक्कर जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई पति व बेटी घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ! इलाहाबाद जिले के मऊआइमा इलाके के बकराबाद मोहल्ला निवासी शमशाद 28 मंगलवार सुबह अपनी पत्नी नाहिद 24 व 7 माह की बेटी आबो हंजला के साथ प्रतापगढ़ शहर बेटी के इलाज हेतु आ रहा था कि रास्ते में रतीपुर पुलिया के पास निर्माणाधीन इलाहाबाद फैजाबाद मार्ग पर ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें नाहिद की मौके पर मौत हो गई व पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व पति व बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस की सूचना पर आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया अंत्य परीक्षण के बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ