Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पंचायती राज दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के योगदान पर हुई चर्चा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस दफ्तर पर पंचायती राज दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के योगदान पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायती राज की अवधारणा को धरातल पर उतारकर स्थानीय निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया। इसी का परिणाम है कि आज स्थानीय निकाय खुद अपने विकास का रोडमैप तैयार करने में सक्षम हैं। 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामजियावन व छोटेलाल तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का मानना था कि देश के विकास का रास्ता ग्राम पंचायतों से होकर गुजरता है, गांव पंचायते सक्षम होगी तो देश का बहुमुखी विकास होगा। पूर्व अध्यक्ष अनिरूद्ध ने कहा आज के ही दिन 24 अप्रैल 1993 को संविधान में संशोधन कर पंचायतों और नगरीय निकायों को संवैधानिक दर्जा दिया गया। इसी संशोधन के कारण पंचायती राज की परिकल्पना आज साकार हो रही है। 

गोष्ठी की अध्यक्षता राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूराम सिंह ने की। सचालन नर्वदेश्वर शुक्ला ने किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से मानिकराम मिश्रा, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रफीक खां, गंगा मिश्रा, गिरजेश पाल, अविनाश पाण्डेय, हनुमान, गुड्डू सोनकर, विशम्भर लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे