सुनील गिरी
हापुड। पुलिस अधिकारी से प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है नटवरलाल पुलिस के अधिकारी को 4 लाख रूपये से भी अधिक का चुना लगाकर फरार हो गए है मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के है यहाँ रिजर्व पुलिस लाइन हापुड़ में तैनात आरआई ब्रह्म सिंह को नटवरलालों ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखो रूपये की टोपी पहना दी और फरार हो गए। पुलिस अधिकारी से ठगी की सुचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया और और आरोपी की तलाश में जुट गयी। अब बड़ा सवाल ये उठता है की जब जनपद ने पुलिस के अधिकारियो को ही नटवरलाल चुना लगा रहे है तो आम जनता का या हाल करते होंगे आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन हापुड़ में तैनात आरआई ने प्लॉट खरीदने के लिए एक युवक को चार लाख रसे भी अधिक की रकम दी थी लेकिन नटवरलाल ने नहीं तो पुलिस अधिकारी को प्लॉट दिलाया और नहीं उनके 4 लाख से भी अधिक रूपये वापिस दिए। जब काफी समय तक मांगने पर भी उन्होंने रूपये नहीं दिए और आखिरकार पुलिस अधिकारी को खुद भी पुलिस का सहारा लेना पड़ा और आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मामला सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मंच गया और पुलिस तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ