Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्धईमधुपुर से सीएम ने स्कूल चलो अभियान को हरी झण्डी दिखाई


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील अन्तर्गत सबसे बड़े अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव कन्धईमधुपुर में रात्रि प्रवास के बाद आज प्रातः 7.50 बजे मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के तहत स्कूलों बच्चों के रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि शिक्षक बन्धु राष्ट्र के भावी पीढ़ी को गढ़ने, सजने, सवारने में एक कर्णधार के रूप में मुख्य नियोजक की भूमिका में कार्य करें ताकि राष्ट्र और समाज को स्वावलम्बी नागरिक मिल सके। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि गतवर्ष जुलाई माह में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की गयी थी कुल 1 करोड़ 54 लाख बालक/बालिकाओं को इस अभियान से जोड़ते हुये उन्हें गुणात्मक और तकनीक पूर्ण शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है और प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित करते हुये उन्हें यूनिफार्म, बैग, पुस्तकें और गुणवत्ता पूर्ण मध्यान्ह भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।
उन्होनें आमजन, जनप्रतिनिधिगणों और प्रबुद्धजनों का आवाह्न किया है कि उनका सहयोग हमे मिलता रहा तो हम प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा को उच्च मापदण्डों वाला शैक्षिक वातावरण प्रदान करके रहेगें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 02 अप्रैल से प्रदेश में स्कूल चलो अभियान पूरी जोर-शोर से चलाया जा रहा है, आमजनमानस और जनप्रतिनिधिगणों का पूरा सहयोग इसमें मिल रहा है जिससे हम प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा को सफलता की ओर ले जाने में अग्रसर हो रहे है।
उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र को मजबूत आधार प्रदान करने में शिक्षा का अपना महत्व है। गीता में भी इसका उल्लेख है कि किसी को ज्ञानवान बनाना सबसे पुनीत कार्य है। हम सभी का उद्देश्य होना चाहिये कि हम शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाकर ‘‘खूब पढ़ो आगे बढ़ो’’ के संकल्प को पूरी तरह साकार करें। मुख्यमंत्री ने कहा की नये शिक्षा सत्र से प्रदेश में नया शैक्षणिक पाठ्यक्रम लागू हो रहा है और हमारा प्रयास है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में गरीब और अमीर सभी बच्चे सामान रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें। स्कूल चलो अभियान को हरी झण्डी दिखाने के पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्र/छात्राओं और उपस्थित सभी जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलायी। इस अवसर पर उन्होने प्रतीक स्वरूप 5 छात्रों को स्कूली बैग, पानी की बोतल, पुस्तकों का सेट प्रदान किया। इन बच्चों में कक्षा-7 की संजनी तथा कक्षा-8 के एकता शर्मा, नसीरूल, स्वेता शर्मा, स्मिता सम्मिलित थे। जनपद प्रतापगढ़ में स्कूल चलो अभियान की सफलता की प्रशांसा करते हुये मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, सांसद प्रतापगढ़  कुंवर हरिवंश सिंह, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, विधायक सदर  संगम लाल गुप्ता, विधायक रानीगंज धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। दो दिवसीय व्यस्त कार्यक्रमोें के बाद मुख्यमंत्री आज ग्राम कन्धईमधुपुर में बने हेलीपैड से सुल्तानपुर के लिये रवाना हुये। 
हेलीपैड पर जनपद की प्रभारी मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, सांसद प्रतापगढ़ कुंवर हरिवंश सिंह, कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर, विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, विधायक सदर संगम लाल गुप्ता, विधायक रानीगंज  धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव सहित सभी जनप्रतिनिधिगणों और जिला स्तरीय अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।


सीएम ने 5 गायों को खिलाया गुड़ और चना
 स्कूल चलो अभियान को हरी झण्डी दिखाने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कार्यक्रम स्थल पर 5 गायों को गुड़ और चना खिलाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे