Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न


सुनील उपध्याय 
बस्ती ;जी वी एम् कान्वेंट स्कूल में मासिक पत्रिका द्वारा जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से जल संरक्षण विषय पर पेंटिंग्स बनाई । साथ ही जल बचाओ के अनेक उपाय भी सुझाए।
  जी वी एम् कान्वेंट स्कूल में  प्रबंधक संतोष सिंह के नेतृत्व में चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता हुई। उन्होंने कहा की इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों के अन्दर छुपी प्रतिभा को बाहर आने का मौका मिलता है इसलिए इस तरह का कार्यक्रम नियमित होते रहना चाहिए । इस अवसर पर लगभग 700 छात्र- छात्राओं ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस दौरान अंशिता वर्मा ने प्रथम, श्रेया राणा ने द्वितीय, रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं सौम्या,श्रेया, अयान खान,साक्षी सिंह रेहान अहमद ,साक्षी चंद्रा ,शिवांगी चैधरी,अथर्व कुमार,अंशिका यादव अंजली भारती,हुसैन खान,खुशी,ज्योति , अशी यादव,स्तुति श्रीवास्तव,पलक सिंह, साक्षी सिंह,साल्वी सिंह,दिव्यांश, ने अपने अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को चम्पक की तरफ से प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया । 
वहीं वही गृहशोभा पत्रिका द्वारा स्कूल की महिला स्टाफ के मध्य मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें ज्योति सिंह को प्रथम,राना परवीन को द्वितीय कंचन श्रीवास्तव को तृतीय, स्थान प्राप्त हुआ वहीँ शिवांगी,ममता,बब्बी श्रीवास्तव,गुलनाज,सबीहा,रिचा श्रीवास्तव, को सांत्वना पुरस्कार दिया गया । हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों को फार्म एन फूड द्वारा कृषि क्षेत्र में शिक्षा और करियर विषय पर जानकारी दी गई। करियर एक्सपर्ट धर्मेन्द्र पाण्डेय ने बच्चों के सवालों का जबाब देते हुए उन्हें कृषि क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाओं की जानकारी दिया। इस इसके अलावा एक्सपर्ट राम मूर्ति मिश्र व राजेन्द्र सिंह ने भी जानकारी दी। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका में शुभ्रा सिंह , विशाल पाण्डेय , पंकज त्रिपाठी ,व बृहस्पति पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे