Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वच्छ भारत दिवस कार्यक्रम सम्पन्न


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:तहसील रुदौली क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा उधरौरा में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छ भारत दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न होगया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एस डी एम् रुदौली व संचालन वीडिओ नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी कररहे थे।इसमें ग्रामवासियों को तरह तरह की जानकारी अवगत कराई गयी।जिसमे सर्वप्रथम वीडियो रुदौली ने सरकार द्वारा चलाये जारहे स्वच्छता के बारे में जैसे हर घर में सुलभ शौचालय बनवाये जाने के लिए बताया।जिनको प्रधानमन्त्री आवास का लाभ नही मिला उन पात्र लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।वही विद्युत् विभाग के एस डी ओ ने बताया की बी पि एल लाभार्थी को प्रधानमन्त्री विद्युत् योजना के अन्तर्गत केबल मीटर कनेक्शन बिलकुल मुफ़्त दिया जायेगा।कार्यक्रम में मौजूद चिकित्साधिकारी रुदौली अजय मोहन ने स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी साथ ही साथ टी बी से ग्रस्त मरीज़ो को सरकार की ओर से प्रत्येक माह 500 रूपये की धनराशि पोषक तत्व के लिए देरही है।ग्रामीणों की ओर से सबसे बड़ी बात यह की छुट्टा जानवर उनकी फसलोंको हानि पहुँचा रहें है इसके लिए सरकार द्वारा क्या उपाय किया गया।कार्यक्रम के अंत में सी डी पि ओ रुदौली ने महिलाओं को प्रसव कहाँ करवाये कब टीका लगवाना चाहिए से सम्बंधित जानकारी दी।
इसमें रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव डॉ अजय मोहन उपजिलाधिकारी पंकज सिंह तहसीलदार राम जन्म यादव कोतवाल जयवीर सिंह यादव वी डी ओ नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी व सम्मानित अधिकारी गण उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे