अखिलेश्वर तिवारी
बाल बाल बचे दरोगा बुलेट प्रूफ जैकेट में फंसी गोली
बदमाशों की गोली से पुलिस की गाड़ी भी हुई छतिग्रस्त
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर में पुलिस द्वारा अपराधियों के सफाई के लिए चलाया जा रहा ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है । बुधवार की आधी रात पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड में 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढा है। उतरौला-गोण्डा रोड पर कुआँनो जंगल के बीच मुठभेड में ईनामी बदमाश उदयराज तिवारी घायल हो गया है जबकि एक दरोगा गुरुसेन सिंह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बाल-बाल बच गया। बदमाशो की फायरिंग में गोली दरोगा के बुलेटप्रूफ जैकेट में घुस गयी।फायरिंग में पुलिस की गाडी भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।
घायल ईनामी बदमाश उदयराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जंगल में काम्बिंग कर रही है। घटना उतरौला कोतवाली क्षेत्र के गुमडीघाट के पुल पर हुई। आधीरात को उतरौला थाने की पुलिस को सूचना मिली कि गुमडी घाट के पास सूनसान जंगली इलाके में कुछ संदिग्ध मौजूद है और कोई बडी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। गोण्डा रोड पर गश्त कर रही उतरौला थाने की पुलिस टीम तत्काल गुमडीघाट के पास पहुँची तो वहाँ कुछ बदमाश दिखाई पडे। इन बदमाशो ने गुमडी पुल के निकट सडक पर बडे-बडे पत्थर डाल रखे थे ताकि सडक पर आने-जाने वाले वाहनो को रोका जा सके। पुलिस के ललकारने पर बदमाशो ने फायरिंग झोक दी। बदमाशो की फायरिंग में पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की जिससे एक बदमाश बाये पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उस बदमाश को पकड लिया। पकडे गये बदमाश की पहचान उदयराज तिवारी के रुप में हुई जो 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश है। मुठभेड स्थल से पुलिस को पिस्टल और आठ कारतूस बरामद हुये है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की बदमाश निजामुद्दीन व कुछ अन्य बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाते हुये जंगल की ओर भाग गये। पुलिस उन बदमाशो की तलाश में जंगल में देर रात तक काम्बिंग करती रही । घायल बदमाश को उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र उतरौला भर्ती कराया गया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ