अमरजीत सिंह
फैजाबाद :वन बिभाग की लापरवाही के चलते जगंली पेड़ मौत को दावत दे रहा है और बिभाग बड़ा हादसा होने के इन्तार में है कई बार शिकायत की बावजूद महकमें के कान में जू तक नही रेग रही है बताते है कि भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर शुजागंज बाजार मे भीड़ भाड़ इलाके मे सड़क के किनारे जगली पेड़ खड़ा है जो अन्दर जड़ के पास खोखला हो गया जो कभी भी हवा के झोके मे गिर सकता है पेड गिरने से कम से कम दर्जनों घर की बिधुत व्यस्था भी चैपट हो सकती है क्यो कि पेड़ के बगल से 11 हजार बोल्टेज की सप्लाई है धूप मे पेड़ की छाया पाने के लिए लोग उसी पेड़ नीचे आकर बैठते भी है जानकारो की माने तो गत दिनो बिभाग के द्वारा एक आदेश पारित हुआ था जिसमें बताते है जर्जर पेड़ को चिन्हिंत कर पेड़ काटने का निर्देश सभी बीट अफसरो को दिया जा चुका है वावजूद महीनो बीत चुके अभी तक कोई कर्मचारी झाकने तक नही पहुचा जबकि इसकी कई बार शिकायत भी बाजार वासियों ने की इस बाबत में बीट प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि जानकारी नही है शीघ्र पेड़ को दिखाकर कटवा दिया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ