Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मवई के संडवा जंगल में लगी भीषण आग,वन संपदा को भारी नुकशान


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा के जंगल में आज दोपहर भीषण आग लग गयी।आग लगने से वन सम्पदा को भारी नुकशान हुआ है।आग लगने की सूचना वन क्षेत्राधिकारी को दी गयी।वन क्षेत्राधिकारी ने अग्नि काण्ड की सूचना फायर ब्रिगेड को दी जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची उससे पहले ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
बुधवार को दोपहर करीब 11 बजे संडवा गांव के सामने जंगल में आग लग गयी।आग ने अपना तांडव दिखाते हुये करीब पचास बीघा की परिधि में जंगल में लगे कीमती पेड़ पौधे को जला कर राख कर दिया।पछुआ हवा के तेज झोंको ने आग ने घी का काम किया।आग जंगल के किनारे स्थित ईदगाह के करीब पहुँच गयी ईदगाह के पास कर्बला में भी आग ने अपना तांडव मचाया।आग लगने की सूचना रेंजर आर एस कुशवाहा को दी गयी।रेंजर ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को मौके पर भेजा लेकिन उससे पहले ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।इस अग्नि कांड में  सागौन के हजारों पेड़ पौधे जल कर नष्ट हो गए तथा सैकड़ो की संख्या में जीव जंतु भी इस अग्नि काण्ड की भेंट चढ़ गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे