सुनील उपाध्याय
बस्ती :आज हर्रैया स्थित महूघाट चौराहे पर स्कूल जा रही साक्षी एकेडमी हर्रैया की कक्षा 9 की छात्रा अर्चना गुप्ता पुत्री राम सुरेश गुप्ता विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चपेट में आकर घायल हो गई जिसे एक स्थानीय पत्रकार सत्यदेव शुक्ला ने मानवीयता का उदाहरण प्रस्तुत कर ट्रक के पहिये से निकाल कर वस्त्र विहीन हो चुकी छात्रा को घटना स्थल पर जुटे लोगों का गमछा लेकर ढका व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने बस्ती रेफर कर दिया किन्तु रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड दिया स्थानीय लोगों की माने तो अण्डरपास के अभाव में अक्सर घटनायें घटती रहती हैं इसी माह ये मौत की तीसरी घटना है किन्तु मत के लालच में घुटना टेकने वाले जनप्रतिनिधियों में इनके जीवन का परवाह नहीं है कारण इन समस्याओं को लेकर कभी आवाज नहीं उठाते हैं
छात्रा की मौत से गुस्साये ग्रामीणों ने घंटो किया राजमार्ग जाम
अण्डरपास के अभाव में महूघाट चौराहे पर छात्रा के ट्रक के चपेट में आकर घायल छात्रा के मौत से आक्रोसित स्थानीय गांवों महूघाट सिसई भदासी बडहर बेलाडे के ग्रामीणों ने घंटों हाईवे जाम रखा ग्रामीण टोल प्लाजा चौकडी व स्थानीय प्रसासन से अण्डरपास न बनने तक स्पीड ब्रेकर की मांग पर अडे रहे टोल कर्मियों के 24 घंटे के अन्दर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिये जाने पर ग्रामीणों नें हाईवे खाली किया
घंटों बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने पत्रकार को धमकाया
आज महूघाट चौराहे पर प्रातः7.40पर घटी घटना में जो काम जो तत्परता प्रसासनिक अमले को दिखाना था वह काम मानवीयता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए पत्रकार सत्यदेव शुक्ला ने किया उन्होने ट्रक के पहिये में फंसी लहूलुहान छात्रा को न केवल निकाला अपितु स्थानीय लोगों का धोती गमछा मांग कर वस्त्रहीन हो चुकी छात्रा को ढककर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया घंटों घटना स्थल पर पुलिस के न पहुंचनें से आक्रोशित भीड ने हाइवे जाम कर दिया जिसको लेकर विलम्ब से पहुंची पुलिस ने पत्रकार को ही रोड जाम का दोषी बताते हुए आपराधिक धारा की बात की
अण्डरपास निर्माण शीघ्र हो घायलों व मृतकों को मिले प्रतिपूर्ति :चन्द्रमणि पाण्डेय
वर्ष 2014 से रामजानकी तिराहा छावनी,मुरादीपुर चौराहा हर्रैया कप्तानगंज सहित सभी प्रमुख चौराहों पर अण्डरपास निर्माण कराने व अण्डरपास के अभाव में घटित घटना के घायलों व मृतकों को प्रतिपूर्ति दिये जाने की मांग रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय ने की थी जिस पर भूतल परिवहन मंत्रालय की सहमति भी दिया किन्तु आज तक अण्डरपास तो दूर स्पीड ब्रेकर भी नहीं बना जिसके चलते घटनायें घट रही हैं आम आवाम की सुरक्षा हेतु शीघ्र अण्डरपास निर्माण व घायलों मृतकों की प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग आज एक बार पुनः उन्होने की ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ